Signature Resize for Exam Form — सिग्नेचर का साइज़ और KB सेट करें
सफ़ेद कागज़ पर काले या नीले पेन से साइन करें, उसकी फोटो लें और यहाँ चुनें। टूल साइन को फ्रेम में सेट करने, बैकग्राउंड सफ़ेद करने और फॉर्म के साइज़ व KB में लाने का काम एक साथ कर देता है।
🔒 आपकी फोटो इसी फोन/कंप्यूटर में प्रोसेस होती है — किसी सर्वर पर नहीं जाती।
कैसे इस्तेमाल करें
- सफ़ेद कागज़ पर साइन करके रोशनी में फोटो लें, फिर यहाँ चुनें।
- ऊपर से साइज़ चुनें या अपने फॉर्म के पिक्सल/cm और KB भरें। साइन को खींचकर फ्रेम में भरें।
- सफ़ाई का लेवल से बैकग्राउंड पूरा सफ़ेद करें, फिर फोटो बनाएं और डाउनलोड करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मेरे फॉर्म के लिए सिग्नेचर का सही साइज़ क्या है?
हर भर्ती का नोटिफिकेशन अपना साइज़ बताता है — कोई पिक्सल में (जैसे 140×60), कोई cm में और साथ में KB की रेंज। नोटिफिकेशन में लिखी संख्याएं ही डालें; ऊपर के बटन सिर्फ़ जल्दी भरने के लिए हैं।
साइन हल्का या धुंधला आ रहा है?
'सफ़ाई का लेवल' स्लाइडर को थोड़ा दाईं ओर करें। फिर भी हल्का लगे तो मोटे काले पेन से दोबारा साइन करके फोटो लें।
फोटो और सिग्नेचर एक साथ जोड़ने हैं?
अभी यह टूल सिर्फ़ सिग्नेचर बनाता है। फोटो के लिए 3.5×4.5 cm फोटो टूल देखें।
साइज़ थोड़ा अलग क्यों दिखता है?
कुछ वेबसाइट 1 KB = 1000 बाइट मानती हैं और कुछ 1024 बाइट। यह टूल ज़्यादा से ज़्यादा वाली लिमिट 1000 बाइट से और कम से कम वाली 1024 बाइट से गिनता है, ताकि फ़ाइल दोनों तरह के फॉर्म में पास हो जाए।
क्या मेरी फोटो किसी सर्वर पर अपलोड होती है?
नहीं। यह टूल पूरी तरह आपके ब्राउज़र में चलता है। फोटो आपके फोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाती, इसलिए आधार, मार्कशीट या सिग्नेचर जैसी फ़ाइलें भी सुरक्षित रहती हैं।